आगरालीक्स…आगरा में हाथों में तिरंगा लेकर 10 हजार फीट ऊंचाई से हंस पैराशूट सिस्टम के साथ लगाई छलांग. जानिए कितना खास हे यह पैराशूट और कैसे दुश्मनों के इलाकों में पहुंच सकेंगे कमांडो
आगरा में बुधवार को पहली बार विकसित किए गए कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम हंस (हाई एल्टीट्यूड पैराशूट विद नेविगेशन एंड एडवांस सब—असेंबलीज) की लाइव छलांग मलपुरा के ड्रापिंग जोन में लगाई गई. हाथों में तिरंगा लेकर और उस पर आत्मनिर्भर भारत का लोगों लगाकर जब पैराशूट के कमांटर विशाल लाखेश ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलंग लगाई तो देखने वाले ताली बजाने लगे और जय हिंद व वंदे मातरम के नारे लगने लगे.

जानिए कितना खास है यह सूट
इस सूट को पहनकर 30 हजार फीट की ऊंचाई से लगा सकते हैं छलांग
आसानी से दुश्मन के इलाकों में पहुंच सकेंगे पैरा कमांडो
200 किलो पेलोड वजन के उपकरणों को भी साथ में उतार सकेंगे.
पैराशूट में अत्याधुनिक कपड़े का उपयोग है जो स्वदेशी के साथ बेहद हल्का है
साफ्ट लैंडिंग के साथ इसमें हवा के दबाव को काटने की विशेष क्षमता