आगरालीक्स. …आगरा में पालतू, पॉमेरियन डॉगी हनी की मौत, वीडियो आया सामने। ( Agra News : Pet Pomeranian died in Agra, Video goes viral )
आगरा में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ताजगंज के भीमनगर, कोटली बगीची का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक घर के बाहर बैठे पॉमेरियन डॉगी को पकड़ का लाता है और उसे पटक पटक कर मार देता है।
ये है मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अशोक कुमार के अनुसार, उनक तीन बेटे और एक बेटी है, पॉमेरियन डॉगी हनी को उन्होंने पाला था, उनका परिवार मैनपुरी चला गया। हनी को उनके दामाद ने अपने दोस्त के घर पालतू हनी रखवा दिया।
मांस का टुकड़ा लाने पर पीट पीट कर मारा
अशोक कुमार के अनुसार, उनका बेटा सोनू हनी को अपने घर ले आया, हनी कहीं बाहर से मांस के टुकड़े को लेकर घर में आ गया, इसी से आक्रोशित होकर सोनू ने कुत्ते को जमीन पर पटक कर मार दिया। थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी सोनू के परिजनों ने ही उसके रिपोर्ट लिखवाई है, पुलिस जांच में जुटी है।