आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विदेशियों को हिंदी सिखाने वाला केंद्रीय हिंदी संस्थान बना डीम्ड यूनिवर्सिटी, डिग्री भी मिलेगी और नए कोर्स भी शुरू होंगे। ( Agra News: Kendriya Hindi Sansthan, Agra now deemed University#Agra )
केंद्रीय हिंदी संस्थान को डीम्स यूनिवर्सिटी बनाने के सबंध में केंद्र सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से यूजीसी अधिनियम के तहत केंद्रीय हिंदी संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया गया है। इसके बाद संस्थान में बड़े स्तर पर बदलाव होंगे। यहां से डिग्री लेने वाले भारतीय छात्रों को परेशानी होती है, उनकी डिग्री पर सवाल उठाए जाते हैं।
डिग्री भी मिलेगी और नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे
केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील बाबू कुलकर्णी का कहना है कि डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने से स्नातक और परास्नातक के नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। साथ ही शोध कार्य भी शुरू किया जाएगा। वहीं, संस्थान से मिलने वाली डिग्री की वैश्विक स्वीकार्यता होगी, डिग्री पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकेगा।