आगरालीक्स…Agra News: आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक से साइबर ठगी, एकाउंट से पैसे निकालकर साइबर ठगों ने कार की ईएमआई भरी और सोना खरीदा। ( Agra News: Kendriya Hindi Sansthan Director losses Rs 3 lakh#Agra )
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील बाबूराव कुलकर्णी का बैंक आफ महाराष्ट्र में खाता है। यह खाता यूपीआई से जुड़ा हुआ है। 29 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया इसमें कहा गया कि आपकी कार का चालान हुआ है। इसके साथ ही एक एपीके फाइल भेजी गई, चालन क्यों हुआ और कितने का हुआ है यह जानने के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील बाबूराव कुलकर्णी ने एपीके फाइल को क्लिक किया। फाइल क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।
एकाउंट से तीन लाख से अधिक रुपये निकले
मोबाइल हैक होने के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील बाबूराव कुलकर्णी के एकाउंट से 302782 रुपये निकल गए। उन्होंने न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया वहां से यह मामला साइबर सेल भेज दिया गया। साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि किसी मिथलेश मंडल ने उनके खाते से रकम निकाली है। इससे कार की ईएमआई भरी और सोना भी खरीदा, खाते ब्लॉक कर दिए हैं।