आगरालीक्स….. केजीएमयू लखनऊ में हिंदू महिला डॉक्टर के धर्मांतरण के तार आगरा के एसएन से जुड़े, डॉ. रमीज ने आठ साल पहले एसएन से एमबीबीएस करते समय बनाया था ग्रुप, हॉस्टल में तकरीर और धर्मांतरण के सुराग मिलने के बाद एजेंसी जांच में जुटी हैं। ( Agra News: KGMU, Lucknow Dr. Rameej religious conversion racket link to SNMC, Agra)
केजीएमयू, लखनऊ के जूनियर डॉक्टर रमीज पर साथी महिला जूनियर डॉक्टर ने यौन शोषण के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच शुरू होने के बाद परतें खुलती गईं। पुलिस ने डॉ. रमीज को एक दिन पहले लखनऊ से अरेस्ट कर लिया। जांच में सामने आया कि डॉ. रमीज ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था उसी दौरान उसने महिला हिंदू डॉक्टर को जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने के लिए गैंग बनाया था।
एजेंसी जांच में जुटी, जुटाए जा रहे सुबूत
इसके बाद एजेंसी जांच में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि डॉ. रमीज ने एमबीबीएस के दौरान एसएन में साथ पढ़ने वाली छात्रा को अपने जाल में फंसाया। फरवरी 2025 में उसका धर्मांतरण कराने के बाद निकाह कर लिया, इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगे, नमाज पढ़ने का दबाव बनाने लगे। किसी तरह से वह इनके चंगुल से छूट कर आगरा आ गई इसके बाद वह नोएडा चली गई। पुलिस धर्मांतरण के मामले में आठ साल पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में जब रमीज एमबीबीएस कर रहा था उसकी जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रमीज ने एसएन से एमबीबीएस करते समय धर्मांतरण करने के लिए एक गैंग बनाया था, एक ग्रुप भी बनाया था और हास्टल में तकरीर कराई जाती थी। एजेंसी सुबूत जुटा रही है, इस दौरान कितनी हिंदू महिला डॉक्टरों ने मुस्लिम डॉक्टरों से शादी की इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही कितने मुस्लिम डॉक्टरों ने पढ़ाई की है इसका ब्योरा भी खंगाला जा रहा है।