आगरालीक्स…आगरा से बनारस वंदे भारत ट्रेन से जाइए. जानिए आगरा कैंट से इसकी टाइमिंग और स्टॉपेज सहित पूरी जानकारी
आगरा से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज से आगरा कैंट से वाराणसी जंक्शन के बीच शुरू हो गई है. आज ट्रायल के तौर पर आगरा कैंट से इस ट्रेन को शाम 4 बजकर 21 रवाना किया गया. हालांकि इस ट्रेन की टाइमिंग अलग है. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन आगरा कैंट से सुबह छह बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन 7 घंटे में 573 किमी की दूरी को तय करेगी. ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा से दौड़ेगी.
आगरा से बनारस के लिए टाइमिंग
आगरा कैंट स्टेशन से यह ट्रेन 20176 सुबह छह बजे रवाना हेागी. सुबह छह बजकर 48 मिनट पर टूंडला, सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर इटावा, सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर कानपुर सेंट्रल, 11 बजकर 25 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन और दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
बनारस से आगरा के लिए टाइमिंग
वहीं वाराणसी स्टेशन से यह ट्रेन 20175 दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी. शाम 4 बजकर 50 मिनट पर प्रयागराज, शाम 6 बजकर 57 मिनट पर कानपुर सेंट्रल, रात 8 बजकर 17 मिनट पर इटावा, रात 9 बजकर 32 मिनट पर टूंडला और रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा कैंट स्टेशन पहुंच जाएगी.