आगरालीक्स…आगरा में राजा मानसिंह कछवाहा की पुण्यतिथि पर कुशवाह युवा मंच ने दी श्रद्धांजलि..
कुशवाह युवा मंच द्वारा दयालेश्वर महादेव मंदिर, बोदला पर वीर और सनातन धर्म रक्षक राजा मानसिंह कछवाहा जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता रीना सिंह ने राजा मानसिंह कछवाहा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और एकता के प्रतीक थे। उन्होंने सनातन मूल्यों की रक्षा हेतु अद्वितीय योगदान दिया।कार्यक्रम में राजेन्द्र कुशवाहा और मंच के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। पूरे कार्यक्रम का संयोजन व संचालन मंच के महासचिव मुकेश कुशवाहा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना एवं वीर पुरुषों के बलिदान को स्मरण कर, समाज में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।