आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी मकान में बड़ी चोरी. 27 लाख कैशऔर सोने चांदी के जेवर ले गए. पुलिस कर रही जांच
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में लोहा व्यापारी के मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर से 27 लाख रुपये कैश और सोने चांदी के जेवर उठा ले गए हैं. घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया. सूचनापर एसपी ग्रामीण, सीओ एत्मादपुर न पहुंचकर जानकारी ली. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी केमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. घटना को लेकर तहरीर दी गई है.

ये है पूरी घटना
एत्मादपुर कस्बे में रामनरेश त्यागी की राधे राधे बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से दुकान है. दुकान के ऊपर ही ये अपने परिवार के साथ रहते है. इनका कस्बे में लोहे का बड़ा कारोबार है. थाने में दी गई तहरीर में इन्होंने बताया कि वह अपनेपरिवार समेत 25 मार्च को अपने पैतृक गांव पूजा कराने के लिए गए थे. घर पर ताला गया था. शनिवार सुबह जब वह घर वापस लौटै तो ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली थी. कारोबारी ने बताया कि चोर अलमारी के अंदर रखे 27 लाख रुपये और जेवर चोरी कर ले गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. सीओ एत्मादपुर रवि गुप्ता ने बताया कि चोरों की तलाश को सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं.