आगरालीक्स…. आगरा में कारोबारी के बेटे को मारने की धमकी का पत्र मिला, कारोबारी वैष्णो देवी गए थे वहां से लौटने पर घर पर धमकी भरा पत्र लेने दहशत में परिवार।

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के कारोबारी वैष्णो देवी गए थे, वे वैष्णी देवी से लौट कर आए। उनके घर पर होली के दौरान एक पत्र फेंका गया। इस पर कारोबारी का घर का नाम लिखा हुआ था। इसमें लिखा था कि यह होली केशू के खून ी होली होगी, बचेगा नहीं इस बार, तू तो बाहर है, बचा पाए तो बचा ले।
दहशत में परिवार
धमकी भरा पत्र मिलने से परिवार दहशत में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह पत्र क्यों भेजा और किसने भेजा, पत्र पर मनोज यादव एटा लिखा है और मोबाइल नंबर भी है। पत्र के बाद से कारोबारी दहशत में है उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि किसने यह हरकत की है।