आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हवाई हमले के रिहर्सल के लिए ब्लैक आउट, आगरा किला और शहीद स्मारक के लाइट एंड शो कैंसिल, शाम की मॉकड्रिल की जगह बदली। ( Agra News: Light & Sound show of Agra Fort & Shaheed Smarak cancel for Black Out Rehearsal#Agra )
भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राक की है, इसे लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। इसके साथ ही देश भर में मॉकड्रिल और हवाई हमले से बचने के लिए सायरन बजते ही 15 मिनट के ब्लैक आउट का रिहर्सल होना है।
लाइट एंड साउंड शो कैंसिल
रात आठ से 8.15 बजे तक ब्लैक आउट किया जाएगा, लाइट बंद कर दी जाएगी। इसके चलते रात में आगरा किला और शहीद स्मारक में होने वाले लाइट एंड साउंड शो को भी कैंसिल कर दिया है। बुधवार रात को लाइट एंड साउंड शो नहीं होगा। ब्लैक आउट ही रखा जाएगा।
मॉकड्रिल का स्थान बदला गया
बुधवार को आपरेशन अभ्यास के अंतर्गत सायं 4 बजे प्रस्तावित मॉकड्रिल स्थान संत रामकृष्ण गर्ल्स कॉलेज बल्केश्वर के स्थान पर अबगणेश राम नागर कन्या विद्यालय, बल्केश्वर में आयोजित की जाएगी। मॉकड्रिल में सभी उच्चस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।