आगरालीक्स…आगरा हाईअलर्ट पर. ताजमहल सहित कई जगहों पर चेकिंग तेज. आज रात को 8 बजे होगा ब्लैकआउट, जानिए कहां—कहां बजेंगे युद्ध के सायरन
पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद भारत ने देर रात पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं. नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं और करीब 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है. इधर एयर स्ट्राइक के बाद पूरे यूपी को हाईअलर्ट पर कर दिया गया है. आगरा में भी पुलिस प्रशासन चौकन्नी हो गई है. ताजमहल सहित कई स्थानों पर चेकिंग तेज कर दी गई है.रात को 8 बजे होगा ब्लैकआउट
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कल यानी सात मई को रात 08 बजे से 08:15 ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत एयर रैड वार्निंग सिस्टम अभ्यास की तैयारियों हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि कल 07 मई को रात 08 बजे से 08:15 तक ऑपरेशन अभ्यास नियत है, जिसमें प्रथम सायरन उतार चढ़ाव की ध्वनि युक्त होगा जो हवाई हमले का रैड सिग्नल बताएगा अर्थात हवाई हमला की परिस्थिति उत्पन्न है, उक्त अवधि में 02 से 03 मिनट रैड सिग्नल बजने तक सभी लोग स्वेच्छा से सहयोग करते हुए अपने आसपास, घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों, के विभिन्न विभिन्न प्रकाशकीय स्रोत यथा विद्युत, सोलर लाइट, इनवर्टर, वाहनों की लाइट आदि तथा अन्य प्रकाश के उपकरण बंद रखेंगे, उक्त ब्लैक आउट के सफल संचालन हेतु आमजन, व्यापार मंडल, औद्योगिक संस्थाए आदि सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है, तत्पश्चात दूसरा सायरन एक जैसी लम्बी आबाज का बजाया जाएगा, जो ग्रीन सिग्नल होगा, अर्थात पूर्व की भांति सामान्य स्थिति बहाल हो गई है, तथा सभी आमजन अपनी लाइट, व प्रकाशकीय उपकरण पूर्ववत कर लें, तत्पश्चात, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
शहर के 04 स्थानों था सीओडी, आगरा कैंट, जयपुर हाउस स्थित एडीए ऑफिस व जालमा संस्थान से इलेक्ट्रिक सायरन बजेंगे तथा 15 स्थानों यथा कलेक्ट्रेट, मोहनपुरा, नराइच, रुई की मंडी शाहगंज, आईटीआई बल्केश्वर, पानी की टंकी कमलानगर, पुरानी मंडी ताजगंज, सेक्टर 01. आवास विकास कॉलोनी, रावतपाड़ा, नरीपुरा, शहीद स्मारक संजय प्लेस, भगवान टॉकीज, बैनारा उद्योग, बोदला, शिल्पग्राम, गुरुद्वारा गुरु का ताल पर नागरिक सुरक्षा के वार्डेन द्वारा हँड सायरन बजाकर एयर रैड वार्निंग सिस्टम के अंतर्गत आम जनता को जागरूक किया जाएगा।