आगरालीक्स…आगरा के कुष्ठ आश्रम पहुंची लायंस क्लब अमिगोस की टीम. आश्रम में बुजुर्ग निवासियों को भोजन खिलाया. आवश्यक दैनिक सामान भी दिया…
लायंस क्लब ऑफ आगरा अमिगोस द्वारा 9 अगस्त को ताजगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्ग निवासियों को भोजन एवं आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ वितरित की गईं। क्लब अध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि “लायंस अमिगोस हमेशा सेवा भाव से जुड़ा रहना चाहता है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।” सर्विस चेयरपर्सन विनायक अग्रवाल ने कहा कि “हमारा उद्देश्य गरीब एवं बुजुर्ग लोगों की सेवा करना है और क्लब के माध्यम से सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर तक ले जाना चाहते हैं।”

कार्यक्रम के संयोजक रोहन मित्तल एवं नितेश अग्रवाल ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर पर सचिव पूंजी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम बंसल सहित कीर्ति बंसल, हर्षित, पायल, दिशा, दीपक, कुंजिका, रोहन, आधार, केशव, विक्रांत, सुप्रीत, संचीत, सलोनी, शगुन, भारती, निकिता, आइना, सचिनदीप, आयुषी, कार्तिकेय, रितेश एवं श्रिया सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
