आगरालीक्स…आगरा में एक पहल पाठशाला स्कूल में पढ़ने वाले 500 बच्चों के लिए लायंस क्लब प्रयास ने दी यूनिफार्म. डेढ़ लाख की सहयोग राशि भी दी…
लायंस क्लब प्रयास द्वारा दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में मासिक सेवा कार्य के अंतर्गत सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पाठशाला के 500 बच्चों के लिए यूनिफॉर्म तथा डेढ़ लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम अजय भार्गव, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल एवं पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने लायंस क्लब प्रयास द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पुनीत बागला ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि संस्था निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए सेवा कार्य कर रही है और बच्चों की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर रूपाली अग्रवाल, रुचि बागला, तनुजा मांगलिक, नंदिनी, शिवांगी, रितेश मांगलिक, मीनाक्षी मोहन, रीना गर्ग, अंशुमन बावरी, संजय धवन, शीनू , मंजूषा चंद्रा, डॉ. रचना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।