Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Management of Jain community visible in Agra. Thousands of Jain devotees came from outside during Dashalakshana. no one faced any problem…#agranews
आगरा

Agra News: Management of Jain community visible in Agra. Thousands of Jain devotees came from outside during Dashalakshana. no one faced any problem…#agranews

232

आगरालीक्स…आगरा में जैन समाज का दिखा मैनेजमेंट. चार्तुमास के कार्यक्रम चले. दशलक्षण में हजारों जैन श्रद्धालु बाहर से आए. एक टाइम भोजन, चटाई पर सोना…नहीं हुई कोई परेशानी

आगरा में जैन समाज का चातुर्मास चल रहा है. 29 जून से शुरू हुआ यह चातुर्मास 23 नवंबर को समाप्त होगा. चातुर्मास में जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायी, साधु-संत सभी ज्ञान, दर्शन, चरित्र और तप की अराधना करते हैं. वे एक ही स्थान पर रहकर मंदिर, आश्रम या संत निवास पर जप-तप करते हैं और चातुर्मास के नियमों का पालन करते हैं. आगरा में इस समय हरीपर्वत स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला जैन मंदिर, आवास विकास सहित बड़े जैन मंदिरों में जैन मुनि आए हुए हैं. वे यहां पर नियमित रूप से प्रवचन आदि दे रहे हैं. हाल ही में जैन समाज का दशलक्षण पर्व भी समाप्त हुआ है.

दशलक्षण पर्व की महत्ता के कारण दशलक्षण पर्व को ‘राजा’ भी कहा जाता है, जो समाज को ‘जिओ और जीने दो’ का सन्देश देता है. दशलक्षण पर्व में जैन धर्म के जातक अपने मुख्य दस लक्षणों को जागृत करने की कोशिश करते हैं। जैन धर्मानुसार दस लक्षणों का पालन करने से मनुष्य को इस संसार से मुक्ति मिल सकती है. आगरा के हरीपर्वत स्थित जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व में देश के कई राज्यों और शहरों से चार हजार श्रद्धालु यहां पहुंचे.

इतनी बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं के आने के बाद भी न तो किसी शहरवासी को कोई परेशानी हुई और न ही किसी तरह का कोई भीड़ आदि का भान हुआ. सुबह साढ़े तीन बजे से उठने के साथ एक टाइम भोजन और रात को चटाई पर सोना दस दिन तक इन श्रद्धालुओं की दिनचर्या में शामिल था. न पैसे साथ में और न ही कोई मोबाइल आदि. सुबह ध्यान अभिषेक और दिन में मुनिश्री के प्रवर्चन. दोपहर को एक टाइम का भोजन और शाम को अल्पाहार. रात को समय पर सोना और वो भी चटाई पर. आगरा के दिगंबर जैन मंदिर में दस दिन तक उत्सव जैसा माहौल् रहा. अनंत चतुर्दशी को यह दशलक्षण पर्व समाप्त हो गए और सभी श्रद्धालु वापस भी चले गए हैं. हालांकि अभी चातुर्मास चल रहा है और जैन मुनि अभी भी अपने प्रवचनों से सभी को निहाल कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!