आगरालीक्स…शराब के शौकीनों के लिए खबर अच्छी नहीं, महंगी होने जा रही है शराब. ‘पीने’ के लिए जेब करनी होगी और ढीली
आगरा सहित यूपी में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर नहीं आई है. प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति के अंतर्गत शराब को महंगा करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल प्रदेश सरकार ने आबकारी विभाग से 50 हजार करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ऐसे में आबकारी विभाग ने लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. सरकार ने अंग्रेजी शराब, बियर, भांग की लाइसेंस फीस में बदलाव किए हैं. एक अप्रैल 2024 से लाइसेंस फीस में 10 फीसद का इजाफा होगा.
योगी कैबिनेट ने आबकारी नीति के नए संशोधन को 31 मार्च 2025 तक लागू किए जाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है. प्रदेश की करीब 29 हजार दुकानों का ई—नवीनीकरण होगा, इसके अलावा सरकार ने फलों से शराब बनाने के लिए नियमावली में भी संशोधन को सरकार ने हरी झंडी दे दी है. अब वाइन प्लांट्स में एप्पल, व्हाइट ग्रैप्स, नाशपाती से भी शराब बनाई जा सकती है. वाइन शॉप के पास की जगह लाइसेंस धारक मॉडल शॉप के तौर पर कर सकते हैं.