Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: None of the contenders withdrew their names from the Auta elections. Now voting on 21st December…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: None of the contenders withdrew their names from the Auta elections. Now voting on 21st December…#agranews

150

आगरालीक्स…आगरा में औटा चुनाव में से किसी भी दावेदार ने नहीं लिया नाम वापस. अब 21 दिसंबर को मतदान, जानें किस पद पर कौन दावेदार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के चुनाव 21 दिसंबर को बीवीआरआई, बिचपुरी में होंगे। आज 19 दिसंबर को नाम वापसी का दिन था लेकिन किसी भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया है। ऐसे में अब 21 दिसंबर को मतदान में सभी को कांटे की टक्कर की उम्मीद है। चुनाव के लिए अध्यक्ष एक पद, महामंत्री एक पद, उपाध्यक्ष तीन पद (एक पद महिला के लिए), संयुक्त सचिव दो पद (एक पद महिला के लिए)कोषाध्यक्ष एक पद, फुपुक्टा प्रतिनिधि दो पद, कार्यकारिणी सदस्य 10 पद के लिए नामांकन किया है। शिक्षकों को औटा का तीन वर्ष का सदस्यता शुल्क 240 रुपये और फुपुक्टा का दो वर्ष का सदस्यता शुल्क 120 रुपये जमा करना था। सोमवार को एमबी कालेज फिरोजाबाद और आगरा कालेज में स्टाफ क्लब के विवाद के चलते शिक्षकों से सदस्यता शुल्क नहीं लेने पर हंगामा हुआ। काफी समय तक चले हंगामे के बाद सदस्यता शुल्क जमा कर लिया गया।

औटा चुनाव के लिए किया गया नामांकन
अध्यक्ष पद डा. अनुराधा गुप्ता वर्तमान औटा अध्यक्ष बीडी जैन कन्या महाविद्यालय, आगरा, डा. अमर धारीवाल केआरपीजी कालेज, मथुरा, प्रो. अवधेश कुमार जौहरी, आगरा कालेज, डा. दिगप्रताप सिंह नारायण कालोज शिकोहाबाद, डा. दिग्विजय पाल सिंह आगरा कालेज, प्रो. पुष्पेंद्र सिंह आरबीएस कालेज।
उपाध्यक्ष पद डा. अनुराग पालीवाल आगरा कालेज, डा. ​कुलदीप सिंह नारायण कालेज, डा. प्रवीन त्यागी सेंट जोंस कालेज, डा. संजीव मोहन शर्मा एसआरके पीजी कालेज, फिरोजाबाद, निर्मला सिंह ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय टूंडला, डा. पूनम तिवारी आरबीएस कालेज
महामंत्री पद डा. चंद्रवीर सिंह आगरा कालेज, डा. निशांत चौहान आरबीएस कालेज, डा. विक्रम सिंह आगरा कालेज, डा. संजय कुमार मिश्रा आरबीएस कालेज
संयुक्त सचिव डा. अमित चौधरी आगरा कालेज, डा. मनोज पांडेय आरबीएस कालेज, डा. संतोष कुमार एसआरके पीजी कालेज फिरोजाबाद, प्रो. अनुपम सक्सेना बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, डा. निधि शर्मा आगरा कालेज
कोषाध्यक्ष डा. अखिलेश कुमार आरबीएस कालेज, डा. पीके दीक्षित आगरा कालेज

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!