Thursday , 15 January 2026
Home आगरा Agra News: List of 160 centres for UP Board examination will be pasted in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: List of 160 centres for UP Board examination will be pasted in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 160 केंद्रों की सूची की जाएगी चस्पा. किसी केंद्र को लेकर समस्या है तो दर्ज करा सकते हैं आपत्ति..कल शाम तक दर्ज करानी होगी समस्या

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षओं को लेकर डीएम ने निर्धारित किए गए केंद्रों की सूची को सर्वसाधारण के सूचनार्थ जिलाधिकारी आगरा, सीडीओ आफिस, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, डीआईओएस कार्यालय, बीएसए कार्यालय आदि में चस्पा किए जाने के निर्देश डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने डीआईओएस को दिए हैं. जिलाधिकारी ने अपील की है कि कोई भी आमजन, अभिभावक, बच्चे, प्रधानाचार्य, संस्थाएं या स्कूल आदि जो परीक्षा केंद्र संबंधी किसी समस्या पर अपनी आपत्ति कल 11 दिसंबर 2025 तक दर्ज करा सकते हैं. जिससे कि परीक्षा में पारदर्शिता,शुचिता व सुविधा सुनिश्चित किया जा सके.

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल एंव इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 हेतु विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन भरी गयी आधारभूत सुविधाओं एंव सूचनाओं के आधार पर बोर्ड द्वारा जनपद आगरा में कुल 160 (15 राजकीय, 81 सहायता प्राप्त व 64 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त) विद्यालय ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये है. उक्त के सम्बन्ध में किसी को कोई आपत्ति हो तो जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में अवगत कराने का कष्ट करें, उक्त तिथि के बाद प्रत्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा.

Related Articles

आगरा

Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews

आगरालीक्स…ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत.हार्ट अटैक की...

आगरा

Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली क​ब्र खुलीं. 371वें शाहजहां उर्स...

आगरा

Agra Local News: The grand Nishan Yatra of Shri Khatu Shyam Ji started in Agra with devotion, faith and joy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री खाटू श्याम...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!