आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में करंट लगने से दो युवकों की मौत।
आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव सौनोठी के रहने वाले 25 साल के प्रताप सिंह के घर पर लगे कूलर में करंट आ रहा था, कूलर के संपर्क में आने से करंट लग गया, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा फतेहपुर सीकरी के ही ग्राम गुर्जरपुरा में हुआ। 18 साल के पवन बिजली के बोर्ड को ठीक कर रहे थे उसी दौरान करंट आ गया। उन्हें परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।