आगरालीक्स… आगरा में आज संडे को छुट्टी के दिन एसबीआई सहित सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक खुले हुए हैं। कल से तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। संडे बैकिंग का अलग ही अनुभव।
बैंक यूनियन द्वारा सप्ताह में पांच दिन काम और वीकएंड पर शनिवार रविवार को बैंक बंद रखने की मांग करते हुए देश भर में कल यानी सोमवार से तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 28, 29, 30 सितंबर को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहने के बाद एक अक्टूबर को बैंक खुलेंगे। इससे ग्राहकों को परेशानी ना हो इसके लिए संडे को छुट्टी के दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खोले गए हैं।
सुबह 10 बजे खुल गईं बैंक, ग्राहक भी पहुंचे
संडे को बंद रहने वाली बैंक सुबह 10 बजे से खुल गईं, बैंक में कर्मचारी और अधिकारी भी समय से पहुंच गए। जिन लोगों को बैंक से लेनदेन संबंधी काम हैं वे भी बैंकों में पहुंचने लगे हैं। हालांकि,सुबह के समय बैंक में ग्राहकों की संख्या कम रही। 11 बजे के बाद ग्राहक बैंक में पहुंचने लगे, जिन्हें चेक से नकद भुगतान कराना है और चेक लगाने हैं वे बैंक में पहुंच रहे हैं।
कारोबारी कैश जमा करने पहुंचे
चौथे शनिवार को बैंक की ‘छुट्टी’ थी, ऐसे में रविवार को कारोबारी बैंक में कैश जमा करने पहुंचे, ग्राहकों के लिए बैंक शाम चार बजे तक खुलेगी। शाम के समय बैंकों में चहल कदमी बढ़ सकती है। कैश के साथ चेक भी बैंकों में जमा किए जा रहे हैं।
28 से 30 सितंबर तक एटीएम से लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
संडे को बैंक खुलने के साथ ही ग्राहकों को हड़ताल के दौरान समस्या ना आए इसके लिए 28 से 30 सितंबर तक किसी भी एटीएम से लेनदेन करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा इसके आदेश भी जारी किए गए हैं।
बैंक कर्मियों की ये हैं प्रमुख मांगे
सप्ताह में पांच दिन बैंक खुलें, शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहे
परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना को वापस लिया जाए