आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, ईमानदारी की मिसाल बने ऑटो चालकों का अब सम्मान से बढ़ा हौसला, किसी ने बूढ़ी मां के इलाज की रकम तो किसी ने बहन के गहने लोटाए थे
आगरा में राह चलते मिली किसी की अमानत को अपने पास रखने के बजाय उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाना आज भी इंसानियत और ईमानदारी की बड़ी मिसाल है। शहर के कुछ ऑटो रिक्शा चालकों ने ऐसी ही मिसाल पेश की। यात्रियों का सामान और कीमती वस्तुएं मिलने के बाद उन्होंने उसे सुरक्षित वापस लौटाया। टीम सोल्जर्स आफ समग्र सोसायटी— एसओएस के ऑटो चालकों नूर मोहम्मद, मोतीराम, शकील और नीरज तिवारी की ईमानदारी को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। बीते दिनों इन्होंने बाहर से आगरा आए यात्रियों की नकद धनराशि, गहने और बैग उन तक वापस पहुंचाए थे। सम्मान मिलने पर चालकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि किसी यात्री का सामान उसके लिए कितना महत्वपूर्ण हो सकता है, यह समझना जरूरी है। इसलिए उसे लौटाना उनका फर्ज था।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऑटो चालक रोजाना हजारों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं। ऐसे में उनके हाथों में यात्रियों का सामान और भरोसा दोनों होते हैं। ईमानदारी से निभाई गई यह जिम्मेदारी समाज में सकारात्मक संदेश देती है।

सम्मानित किए गए चालकों ने कहा कि उन्हें पुरस्कार से ज्यादा खुशी इस बात की है कि उनकी ईमानदारी को पहचान मिली। आयोजकों ने भी कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करने से दूसरे लोगों को भी सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है। ईमानदारी की छोटी-सी पहल, समाज में भरोसे की बड़ी मिसाल बन सकती है।
मुख्य अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक हरि ओम शर्मा उपस्थित थे। संचालन एसओएस के संस्थापक डॉ. नवीन गुप्ता और डॉ. अंजू जैन ने किया। अधिवक्ता प्रमिला शर्मा, दीपाली सिंह, अशोक यादव, डॉ. आभा मुद्गल, रीना यादव, लता शर्मा, डॉ. विपिन अग्रवाल, मुकेश तिवारी, डॉ. पंकज भाटिया, आनंद प्रकाश एवं प्रभाकर ने आटो चालकों के कार्यों को सराहा।
- 27 September 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News :"Honesty Rewarded"
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Auto Drivers Association Agra
- auto drivers in agra
- Behavior scientist and Life Coach Dr. Naveen Gupta
- dr naveen gupta agra
- Dr. Anju Jain Agra
- Honest Auto Drivers in Agra
- Jail Chaupati Agra
- today news