Thursday , 1 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: Devotees complete 44 KM long Shiv Temple Parikrama in 22 hours in Agra
बिगलीक्स

Agra News Live: Devotees complete 44 KM long Shiv Temple Parikrama in 22 hours in Agra

139

आगरालीक्स आगरा में बम बम भोले की गूंज, शिव मंदिरों की नगर परिक्रमा सुबह तक चलती रही, भले ही पैरों में छाले पड़ गए लेकिन भोले के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। 44 किलोमीटर की शहर के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिरों की परिक्रमा के लिए रविवार शाम से निकले भक्तों की परिक्रमा सुबह सात बजे तक जारी रही। जगह जगह शिव भक्तों की सेवा के लिए कैंप भी लगाए गए हैं।
आगरा के चारों कोनों पर श्री राजेश्वर मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर, श्री कैलाश मंदिर और श्री बल्केश्वर मंदिर है। इसके साथ ही शहर के अंदर श्री मनकामेश्वर मंदिर और रावली मंदिर है। सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार शाम को शिव भक्तों ने परिक्रमा शुरू की।
22 घंटे में पूरी हुई परिक्रमा, हर उम्र के शिव भक्त
परिक्रमा लगाने वालों में हर उम्र के शिव भक्त दिखाई दिए। रविवार शाम से शुरू हुई परिक्रमा को शिव भक्तों ने 20 से 22 घंटे में सुबह सात बजे तक पूरा किया। वहीं, अभी भी तमाम शिव भक्त परिक्रमा लगा रहे हैं।
गूंजते रहे बम बम भोले के जयकारे, सेवा के लिए लगे पंडाल और भंडारे
रात में बम बम भोल के जयकारे गूंजते रहे। शिव भक्तों की सेवा के लिए भी पंडाल लगाए गए। चिकित्सकीय सेवा के साथ ही बड़ी संख्या में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: History-sheeter murdered while sleeping in a field in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेत पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या. चारपाई पर खून...

बिगलीक्स

Agra News: 32 year old murder in Agra

आगरालीक्स आगरा में युवक की हत्या। आगरा के फतेहाबाद के गांव कच्छपुरा...

बिगलीक्स

Agra News: Commercial Gas Cylinder rate hike by Rs 62.50, New rates in Agra

आगरालीक्स आगरा में कामर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़े, जानें नए रेट,...

बिगलीक्स

Agra News: Car Catches fire on Highway in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में सड़क पर दौड़ती कार में लगी आग,...

error: Content is protected !!