Wednesday , 12 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: ISCCM organ donation awareness campaign start from Agra
बिगलीक्स

Agra News Live: ISCCM organ donation awareness campaign start from Agra

27

आगरालीक्स जिंदगी और मौत से जूझ रहे गंभीर मरीजों की जान अंगदान कर बचाई जा सकती है। भारत में हर तीन मिनट में मरीज के लिए अंग की जरूरत। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह त्यागी ने अंगदान जागरूकता के लिए पोस्टर ​का किया विमोचन।
इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह त्यागी ने शुक्रवार को सिकंदरा बाईपास स्थित सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे 13 अगस्त को मनाया जाता है, जबकि भारतीय अंगदान दिवस (इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे) 3 अगस्त को मनाया गया। 31 अगस्त को समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर के प्रबुद्ध वर्ग को अंगदान के प्रति जागरूक करने के साथ शहर वासियों से अंगदान की अपील की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करना और इससे जुड़े भ्रमों को दूर करना है। इस माह में स्कूल, कॉलेज, विभिन्न समिति, सामाजिक संगठन और विभागों के सहयोग से अभियान चलाकर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
दान कर सकते हैं अंग
अंगदान दो प्रकार से होता है। जीवित रहते हुए (जैसे एक किडनी या लीवर का कुछ हिस्सा) और मृत्यु (मस्तिष्क मृत्यु या ब्रेन डेड) के बाद।
दान करने वाले मुख्य अंगों में किडनी, लीवर, हृदय, फेफड़े, अग्न्याशय और आंतें और ऊतकों में कॉर्निया (आंखें), त्वचा, हड्डियां और हृदय के वाल्व शामिल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FSDA Raid in Flour Factory in Agra, Three brands of flour are suspected to contain steatite ( Selkhadi)

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आटा फैक्ट्री में छापा, तीन ब्रांड के आटे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: rain forecast on 13th August 2026 in Agra

आगरालीक्स…. आगरा में शाम को झमाझम बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम,...

बिगलीक्स

Agra Health Update: SNMC, Agra CTVS Dr. Sushil Singhal operate 15 year old with subclavian & axillary artery dissection with aneurysm

आगरालीक्स …Agra News: आगरालीक्स आगरा में नौवीं के छात्र के खेलते समय...

बिगलीक्स

Agra Yamuna Water Update: Water Level constant @ 149.60 Meter in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का आज का यमुना जलस्तर का अपडेट, जानें ​खतरे...

error: Content is protected !!