आगरालीक्स …Agra News : वीडियो न्यूज दुखद, आगरा में पिता द्वारा सेल्फी लेने के बाद 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंकने के 30 घंटे बाद तलाश जारी है। बेटी का 17 अगस्त को था जन्मदिन।
आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे के पास में ही यमुना पर पुल बना हुआ है। नेरे गांव का रहने वाला रिंकू शुक्रवार दोपहर में पत्नी लक्ष्मी को खरीदारी कराने की बात कहकर बाइक से सिकंदरा के लिए निकला, लक्ष्मी पर पूजा का सामान था उसने यमुना में पूजा का सामान प्रभाहित करने के लिए कहा। रिंकू ने अपनी बाइक रोक ली, 11 महीने की बेटी वंशिका को अपनी गोद में ले लिया, वंशिका के साथ सेल्फी ली। वंशिका को उसने यमुना में फेंक दिया इसके बाद पत्नी लक्ष्मी को भी यमुना में फेंकने लगा उसने रेलिंग पकड़ ली। इसे देख स्थानीय लोग आ गए उन्होंने रिंकू की पिटाई लगा दी और लक्ष्मी को बचा लिया। पुलिस ने रिंकू को अरेस्ट कर लिया।
आवेश में आकर बेटी को फेंका
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि रिंकू को मौके से पकड़ लिया गया, पूछताछ में उसने बताया कि उसने आवेश में आकर बेटी वंशिका को फेंक दिया था। रिंकू की शादी 15 जून 2024 को भरतपुर डीग की रहने वाली लक्ष्मी से हुई थी उनकी 11 महीने की बेटी वंशिका थी। पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है इसके चलते पत्नी कुछ दिन उसके साथ भी नहीं रही थी।
17 अगस्त को वंशिका का जन्मदिन, 30 घंटे बाद भी नहीं चला पता
परिजनों ने बताया कि वंशिका का पहला जन्मदिन 17 अगस्त को था, जन्मदिन से तीन दिन पहले बेटी को रिंकू ने यमुना में क्यों फेंका, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रिंकू को पत्नी पर शक था, इसे लेकर आए दिन विवाद होता था। लक्ष्मी के परिजनों का मीडिया से कहना है कि रिंकू कुछ काम नहीं करता था, पढ़ाई के बहाने देर रात तक मोबाइल पर क्राइम आधारित वेब सीरीज देखता रहता था।