आगरालीक्स…Agra News: आगरा के सरकार हॉस्पिटल के सामने मॉडल रोड की खुदाई में गिरे 100 साल पुराने पीपल के पेड़ के मामले में बोले पर्यावरणविद, हेरिटेज श्रेणी के पीपल पेड़ को किया जाना चाहिए था ट्रांसलोकेट। सीईसी तक पहुंचाएंगे मामला।
आगरा में हरीपर्वत से दिल्ली गेट तक सीएम ग्रिड के तहत मॉडल रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले चरण में दिल्ली गेट से हरीपर्वत वाले रास्ते पर खोदाई की जा रही है। इसी दौरान शनिवार को सरकार हॉस्पिटल के सामने 100 साल से पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिरा, इससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रात तक पेड़ को हटाने का काम चलता रहा, इससे जाम लग गया।
ट्रांसलोकेट किया जाना चाहिए था पेड़
पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता और डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ का कहना है कि पीपल का पेड़ 100 साल से अधिक पुराना था, पेड़ को ट्रांसलोकेट किया जाना चाहिए था। मगर, मॉडल रोड की खोदाई में पेड़ को रास्ते से हटा दिया गया। इस मामले को सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी यानी सीईसी तक पहुंचाया जाएगा।