आगरालीक्स आगरा में 5 दिन शाम 5 बजे के बाद 18 अपार्टमेंट में वाहनों की नो एंट्री रहेगी, जानें
आगरा में श्री रामलीला महोत्सव शुरू हो चुका है, छह अक्टूबर को आगरा में राम बारात निकलेगी और सात से 10 अक्टूबर तक भावना एस्टेट, ययार्थ हॉस्पिटल, सिकंदरा के पीछे जनकपुरी का आयोजन किया जा रहा है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में अपार्टमेंट बने हुए हैं। जनकपुरी आयोजन के दौरान भीड़ अधिक रहेगी इसे देखते हुए 18 अपार्टमेंट में शाम पांच बजे के बाद वाहनों की नो एंट्री का निर्णय लिया गया है।
6 से 10 अक्टूबर तक रहेगी वाहनों की नो एंट्री
जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार का मीडिया से कहना है कि 6 से 10 अक्टूबर तक भावना एस्टेट क्षेत्र के अपार्टमेंट में शाम पांच बजे के बाद वाहनों की नो एंट्री रहेगी, इससे पहले वाहनों के आवागमन के लिए पास जारी किए जा रहे हैं। साथ ही पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी अस्पताल के पास में ही एक बड़ी पार्किंग भी तैयार कराई जा रही हैं, जहां लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।