आगरालीक्स आगरा में आज से शिव मंदिरों की परिक्रमा लगेगी, शाम चार बजे से रूट डायवर्जन कर दिया गया है। घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन देख लें।
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर श्री बल्कश्वर मंदिर मेला लगेगा, इसके साथ ही रविवार शाम से शिव मंदिरों की श्रद्धालु परिक्रमा लगाएंगे। शहर के चारों कोनों पर शिव मंदिर हैं इसमें प्राचीन मंदिर बल्केश्वर, राजेश्वर, पृथ्वीनाथ और कैलाश महादेव की परिक्रमा लगाएंगे. इस दौरान अन्य प्रमुख शिव मंदिर मनकामेश्वर, रावली, वनखंडी महादेव के दर्शन भी परिक्रमार्थी करेंगे. यह परिक्रमा रविवार देर शाम से शुरू हो जाएगी. इसके अलावा बल्केश्वर में महादेव का मेला लगेगा. सावन के दूसरे सोमवार को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है जो कि लगभग पूरे शहर में रहेगा. हाइवे से लेकर एमजी रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर कई जगह वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. यह रूट डायवर्जन रविवार को शाम चार बजे से शुरू हो जाएगा और सोमवार को देर शाम तक रहेगा.
श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर :– परिक्रमा मार्ग :- राजपुर चुंगी तिराहा-फूल सैय्यद चौराहा – सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति चौराहा ( माल रोड)- कमिश्नर महोदय आवास के सामने से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा – बालूगंज चौराहा- छीपीटोला चौराहा-एस.बी.आई. तिराहा –
श्री रावली महादेव मंदिर – कलैक्ट्रेट तिराहा – पुलिस लाइन के सामने से तहसील चौराहा रूई की मण्डी चौराहा – भोगीपुरा चौराहा – पृथ्वीनाथ फाटक – श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर-शंकरगढ़ की पुलिया रामनगर की पुलिया – मारुति स्टेट चौराहा-बोदला चौराहा-ईंट की मण्डी तिराहा कारगिल पेट्रोल पम्प तिराहा – सिकन्दरा तिराहा से फल एवं सब्जी मण्डी अण्डर पास से होते हुये कैलाश मोड़ –
श्री कैलाश महादेव मंदिर – सिकन्दरा तिराहा – खन्दारी चौराहा-भगवान टाकीज सुल्तानगंज की पुलिया – मुगल रोड- श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर-बल्केश्वर रोड-वाटरवर्क्स चौराहा- जीवनी मंडी चौराहा – बेलनगंज दृछत्ता बाजार –
श्री श्रीमनःकामेश्वर महादेव मंदिर – हाथीघाट – शमशान घाट चौराहा – विक्टोरिया पार्क तिराहा – पुरानी मंडी – ताजव्यू तिराहा- मुगल पुलिया- गोबर चौकी – श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर तक ।
गैर जनपदों द्वारा किया जाने वाला डायवर्जन :-
दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से) जनपद मथुरा पुलिस द्वारा डायवर्ट कर गोकुल बैराज एवं उत्तरी बाईपास से यमुना एक्सप्रैस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जायेगा ।
जनपद हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजा जायेगा ।
आन्तरिक डायवर्जन :-
वाटर वर्क्स चौराहा एवं कमलानगर की ओर से बल्केश्वर मंदिर मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
वाटर वर्क्स चौराहा पर आने वाले छोटे वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा ।
वाटर वर्क्स से जीवनी मण्डी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित
रहेगा।
गधापाडा तिराहा से जीवनी मंडी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से गधापाडा की ओर समस्त भारी / मध्यम एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगें पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन भगवान टॉकीज से एम0जी0रोड होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
पालीवाल पार्क से जीवनी मण्डी की तरफ सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
अम्बेडकर पुल एत्माद्दौला की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।
जीवनी मण्डी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की तरफ नहीं जायेगा।
दरेसी नं0-02 से किसी भी प्रकार का वाहन मनःकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जायेगा।
चिम्मन पूड़ी चौराहा से किसी भी प्रकार का वाहन दरेसी नं0 – 02 की तरफ नहीं जायेगा । 11. विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मण्डी की तरफ चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
पुरानी मण्डी चौराहा पर दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा एवं पुरानी मण्डी चौराहे से ताजव्यू तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
मुगल पुलिया पर फतेहाबाद रोड़ की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा एवं मुगल पुलिया से गोबर चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
शमशाबाद रोड़ 100 फुटा मोड़ तिराहा से राजपुर चुंगी फूल सैय्यद चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। राजपुर चुंगी तिकोनियां से यातायात को अमर होटल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
फूलसैय्यद चौराहा से पी.डब्लू. डी. चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को होटल क्लार्क सिराज मार्ग से रोक-रोक कर डायवर्जन किया जायेगा।
सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति चौराहे से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे के मध्य सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
बालूगंज बाजार चौराहा एवं छीपीटोला चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा।
छीपीटोला चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
भगवान टाकीज से पी.डब्लू. डी. चौराहे की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों को स्टेट बैंक तिराहे से रोक-रोक कर निकाला जायेगा ।
पी.डब्लू.डी.चौराहा एवं सांई की तकिया चौराहा से रावली मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
स्टेट बैंक तिराहा से रावली, कलक्ट्रेट तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
कलक्ट्रेट तिराहा से तहसील चौराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
पंचकुइंया चौराहा से तहसील चौराहा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
तहसील चौराहा से भोगीपुरा चौराहा के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
शाहगंज डबल फाटक से रूई की मण्डी चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जायेगा ।
स्पीड कलर लैब चौराहा (कोठी मीना बाजार) से रूई की मण्डी की तरफ किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जायेगा ।
सी.ओ.डी.तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जायेगा।
भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
पृथ्वीनाथ फाटक से शंकर गढ़ की पुलिया व भोगीपुरा की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। यह सभी वाहन वायु विहार, अमरपुरा एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। एवं अन्य मार्गों पर जाने वाले वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा । 33. रामनगर की पुलिया से मारुति स्टेट चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहन को जाने नहीं दिया जायेगा।
मारूति स्टेट चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर पास कराया जायेगा, एवं मारूति स्टेट से बोदला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
बोदला चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा ।
बोदला चौराहे से सिकन्दरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
कारगिल पैट्रोल पम्प तिराहा से सिकन्दरा तिराहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
सिकन्दरा चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा ।
कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
खन्दारी चौराहे पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा ।
भगवान टॉकीज चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा ।
सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा पर वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जायेगा ।
गुरूद्वारा गुरू का ताल से सिकंदरा चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन गुरूद्वारा गुरू का ताल आर0ओ0बी0 से भावना टावर से पानी की टंकी तिराहा से करकुंज चौराहा से कारगिल पेट्रोल पम्प से पश्चिमपुरी चौराहा से शास्त्रीपुरम आर0ओ0बी0 से एन0एच0-19 होकर अपने गंतव्य को जायेगें ।
मथुरा से आगरा एवं फिरोजाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन फल मंडी सिकंदरा अंडरपास से यू-टर्न लेकर मंडी ढाबा के बराबर आशाराम बापू आश्रम के सामने रेलवे ओवर ब्रिज से यू.पी.एस.आई.डी. सी मार्ग से सिकंदरा आर. ओ. बी. के नीचे होकर करकुंज चौराहा से भावना टॉवर से मदिया कटरा से आर. बी. एस चौराहा एवं हरीपर्वत चौराहा से भगवान टाकीज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेगें ।
परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
बाहर के वाहनों के लिए डायर्जन
1.एनएच-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा
जनपद फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
जनपद मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक,ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड़ होकर एवं उत्तरी बाईपास से भी होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड़ से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर व रमाडा से इनर रिंग रोड से शमशाबाद इरादनगर सैंया होकर भी अपने गंतव्य को जायेंगे ।
हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है वह खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
जलेसर (एटा) से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर खन्दौली होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
या
ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से तोरा, रमाडा, इनर रिंग रोड़ होकर यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से तोरा, रमाडा, इनर रिंग रोड़ कुबेरपुर से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़, कुबेरपुर से एत्मादपुर से टुण्डला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे । जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे
जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
जयपुर से जलेसर(एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से टुण्डला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
फतेहाबाद रोड से ग्वालियर/जयपुर/मथुरा जाने वाले भारी वाहन तोरा चौकी से एकता थाना से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर चौराहा, ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपनेगन्तव्य को जायेंगे ।
शमसाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता नहर (दिगनेर से रोहता के मध्य का ट्रैफिक रोक-रोककर निकाला जायेगा) से ग्राम बाद से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
शमशाबाद से फिरोजाबाद / अलीगढ जाने वाले भारी वाहन गुतिला अण्डर पास (जवाहर पुल) से इनर रिंग रोड यमुना एक्सप्रेस-वे, कुबेरपुर होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
शमशाबाद से जयपुर/मथुरा की ओर जाने वाले भारी दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता नहर (दिगनेर से रोहता के मध्य का ट्रैफिक रोक-रोककर निकाला जायेगा) से ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एन0एच0-19 रैपुरा जाट, रूनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खन्दौली, मुडी चौराहा, रामबाग, तोरा चौकी, एकता थाना, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा ।
टेढी बगिया से जलेसर ( एटा) और हाथरस जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
टेढी बगिया से रामबाग चौराहे के मध्य समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
आम जनमानस से अपील
आगरा यातायात पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं सम्मानित नागरिकों से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा तथा प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा-अर्चना, जलाभिलेक के दौरान धैर्य बनाए रखें तथा निर्धारित डायवर्जन रूटों व वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।
कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।
उक्त डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय फायर सर्विस) को पास कराया जायेगा।
सकुशल
किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी सहायता, सूचना अथवा आपातकालीन स्थिति में आगरा यातायात पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9554457886 पर संपर्क करें।