Wednesday , 30 September 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News Live: Teacher & Graduate constituency election nomination start from 29th September 2026
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: Teacher & Graduate constituency election nomination start from 29th September 2026

57

आगरालीक्स …आगरा में​ शिक्षक और स्नातक खंड चुनाव के लिए 73 पोलिंग सेंटर प्रस्तावित किए गए हैं। 29 सितंबर से नामांकन होंगे और 23 अक्टूबर को मतदान होगा। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 27 तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 46 मतदान केन्द्र प्रस्तावित किए गए हैं। 28 सितंबर तक प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में आपत्ति एवं सुझाव देने का मौका दिया गया है।
ये हैं वोटर
आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 15,733 मतदाता और आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 23,696 मतदाता आगरा में हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बिचपुरी तथा कटरा बजीर खां स्थित मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित मानक से अधिक होने के कारण संबंधित मतदान केन्द्रों पर एक-एक सहायक मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल नगर निगम, वजीरपुरा के भवन के जर्जर होने के कारण उसी मतदान क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, वजीरपुरा रोड में नया मतदान केन्द्र बनाए जाने की प्रस्तावना की गई है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार—

  • निर्वाचन की अधिसूचना – 29 सितंबर, 2026
  • नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक – 06 अक्टूबर, 2026
  • नाम निर्देशनों की संवीक्षा – 07 अक्टूबर, 2026
  • नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक – 09 अक्टूबर, 2026
  • मतदान – 23 अक्टूबर, 2026
  • मतगणना – 27 अक्टूबर, 2026
  • निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने की अंतिम तिथि – 31 अक्टूबर, 2026
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Health News: First Open heart surgery in SNMC, Agra done by CTVS Dr. Sushil Singhal

आगरालीक्स आगरा में विश्व हृदय दिवस पर 172 साल में एसएन में...

बिगलीक्स

Ramlila Agra 2026: ‘Ravan Duhai’ procession taken out on the Ram Barat route in Agra

आगरालीक्स…देखो वीडियो, पुराने आगरा में दहाड़ें मार रहा है रावण. मेघनाथ और...

बिगलीक्स

Agra News: 5th Standard Student falls while running, Died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दौड़ते समय कक्षा 5 का छात्र बेहोश होकर गिरा, मौत…जानें...

बिगलीक्स

Agra News Live: Fire break out in Flat in Agra, Video

आगरालीक्स.. वीडियो देखें ..आगरा में फ्लैट में लगी भीषण आग, महिला और...

error: Content is protected !!