आगरालीक्स ….आगरा में कारोबारी ने फ्लैट और फार्म हाउस 83 लाख में खरीदा लेकिन संपत्ति पर बैंक का लोन था, बैंक ने नीलामी कर दी, मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।। फ्लैट खरीदते समय यह भी देखें।

आगरा के पथवारी पंजा मदरसा निवासी सुनील अग्रवाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, इसमें उन्होंने आरोप लगाए कि 13 सितंबर 2012 में आरएन बागला टावर स्थित फ्लैट को खरीदने के लिए विवेक रमन से 28 लाख रुपये में सौदा किया। जनवरी 2013 के अंतिम सप्ताह में फार्म हाउस का 48.44 लाख रुपये में सौदा कर लिया।
संपत्ति पर ले रखा था लोन, बैंक ने कर दी नीलामी
इस तरह सुनील अग्रवाल ने 83.44 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद उन्हें पता चला कि जिस फ्लैट और फार्म हाउस को खरीदा है उस पर पहले से बैंक का लोन है और लोन की किस्त जमा न करने पर नीलामी कर दी गई।
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना सिकंदरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सुनील अग्रवाल ने अपने प्रार्थना पत्र में विवेक रमन, उनकी पत्नी स्वपन्न रमन, पंकज गुप्ता, छाया गुप्ता और कमलेश कुमारी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था।
संपत्ति रखीदते समय चेक कर ले लोन तो नहीं
फ्लैट सहित अन्य कोई संपित्त खरीद रहे हैं तो पहले चेक कर लें, संपत्ति पर लोन तो नहीं है। संपत्ति पर लोन होने और किस्त जमा न करने पर बैंक नीलामी कर सकती है। संपत्ति खरीदने के लिए भुगतान करने के बाद भी उसमें रह नहीं सकेंगे।