आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारियों पर ताना तमंचा, आंखों में डाली मिर्च और लूट ले गए 10 लाख रुपये से भरा बैग.
आगरा के कमला नगर बाजार में सरेराह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. दो कारोबारी भाइयों पर बाइक सवार बदमाशों ने पहले तमंचा ताना और फिर आंखों में मिर्च डालकर उनके पास नकदी से भरा थैला लूट लकर ले गए. बैग में पहले 6 लाख रुपये की सूचना थी लेकिन बाद में 10 लाख रुपये बताए गए हैं.
एक्टिवा से जा रहे थे दोनों भाई
कमला नगर मेन मार्केट में कारेाबारी भाई नरेंद्र और नरेश मोटवानी एक्टिवा से जा रहे थे. तभी बाइक सवार छह बदमाश वहां आए और उन्होंने इनकी एक्टिवा रोकी. इससे पहले कारोबारी कुछ समझ पाते बदमाशों ने इन पर तमंचा ताना और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 10 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर ले गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की. डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में है. सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.