आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के अटलपुरम टाउनशिप फेज वन के सेक्टर दो व तीन के आवासीय प्लाट के आवंटन के लिए कल लॉटरी खुलेगी। ( Agra News: Lottery on 2nd December for Atalpuram Township 374 residential Plot#Agra )
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा 36 साल के बाद ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में अटलपुरम टाउनशिप विकसित की जा रही है। फेज वन के आवासीय भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। फेज वन के सेक्टर दो व तीन के एमआइजी थ्री, एचआइजी और सुपर एचआइजी के 374 आवासीय भूखंडों के लिए 29 सितंबर से आवेदन मांगे गए थे, 374 आवासीय भूखंडों के लिए 783 आवेदन प्राप्त हुए। 24 नवंबर तक आवेदन पत्रों में गड़बड़ी में सुधार का मौका दिया गया था। इस दौरान 23 आवेदकों ने अपने आवेदन पत्र वापस ले लिए और एक आवेदन निरस्त हो गया।
कल लॉटरी निकाली जाएगी
एडीए की अटलपुरम टाउनशिप के फेज वन के सेक्टर दो व तीन के 374 भूखंडों के लिए 759 दावेदार हैं। दो दिसंबर को सूरसदन में लॉटरी से आवासीय भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।