आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कारोबारी से आभूषण तैयार करने के लिए पांच किलो कच्ची चांदी लेकर भागे दो अरेस्ट। ज्वैलर्स से ज्वैलरी बनाने के नाम पर लेते थे चांदी। (Agra News: Two arrested for 5kg silver case#Agra)
आगरा के सिकंदरा थाने में हाथरस के रहने वाले कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराया था इसमें आरोप लगाए थे कि गौतम कुमार उर्फ लाखन और बंटी ने पांच महीने पहले ज्वैलरी बनाने के लिए 56 टंच की पांच किलो चांदी ली थी लेकिन ना तो ज्वैलरी बनाकर दी और ना ही चांदी वापस की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की।
48 घंटे में पकड़े आरोपी
सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद 48 घंटे में राजनगर लोहामंडी के रहने वाले गौतम और बंटी को अरतौनी अकबरा मार्ग से अरेस्ट कर लिया। इनके पास से 2.250 किलो चांदी, 20 हजार से ज्यादा कैश और मोबाइल जब्त किए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ज्वैलरों से आभूषण बनाने के नाम पर चांदी लेते थे इसके बाद चांदी वापस नहीं करते थे।