आगरालीक्स…Agra News : आगरा में लॉटरी के जरिये 160 लोगों से 50 करोड़ की ठगी करने वाले की 3.30 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसी पहली कार्रवाई। ( Agra News: Lottery Scam, Man Rs 3.30 crore property confiscate#Agra )
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 के रहने वाले महेश कुमार वर्मा के खिलाफ साल 2000 में लॉटरी में निवेश का लालच देकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में रिटायर एआरएम प्रवीण कुमार ने पैरवी की और ठगी के शिकार हुए लोगों को जोड़ा। 160 लोगों से 50 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया।
जांच के लिए गठित की एसआईटी, संपत्ति होगी कुर्क
इस मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि महेश कुमार वर्मा की आय कम और संपत्ति ज्यादा हैं। इस मामले में कोर्ट ने सोमवार को महेश कुमार वर्मा की थाना जगदीशपुरा के नगला बेर में 30 लाख का मकान, आवास विकास सेक्टर चार में तीन करोड़ की अनुमानित कीमत का प्लाट और एक स्कूटी कुर्क करने के आदेश दिए हैं।