आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स बढ़ोतरी के चलते लिया फैसला. बोले—ट्रोसपोर्ट व्यवसाय को संचालित करना हो रहा कठिन
डीजल के दाम और टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी को लेकर आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माला भाड़ा बढ़ाने का फैसला लिया है. गुरुवार को आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संतोष रोडवेज पर एसोसिएशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में लगातार बढ़ रहे डीजल के दाम, टोल टैक्स में वृद्धि तथा अन्य करों में हो रही बढ़ोतरी के कारण ट्रांसपोर्ट वाहनों के संचालन खर्च में आई तेज बढ़ोतरी पर विस्तार से चर्चा की गई. सदस्यों ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को संचालित करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि माल बुकिंग रेट में 15% से 20% तक की वृद्धि की जाएगी, जिससे बढ़ते खर्चों का संतुलन बनाया जा सके. बैठक में प्रमुख रूप से रमेश शर्मा, नरेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, अजय तिवारी, हिमांशु कौशिक, मनीष जैन, पदम जैन, केवल डाबर, जयप्रकाश जैन, कपिल बंसल, मोनू बघेल, विनोद बघेल, गिरीश चौधरी एवं बॉबी बेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.