आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवती को फेंक कर भाग गया उसका दोस्त, दोनों गए थे होटल, नशा ज्यादा होने पर युवती को फेंका, युवती शादीशुदा है। ( Agra News: Man throw girl friend from Bike on Sunari Crossing#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के सुनारी चौराहे पर सोमवार दोपहर में बाइक से युवक युवती आए, युवक चौराहे के पास युवती को फेंक कर चला गया, युवती खड़ी नहीं हो पा रही थी उसके पैर लड़ाखड़ा रहे थे। ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि जिसने युवती को फेंका है वह युवती का दोस्त है।
होटल में रुके थे युवक और युवती
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती शादीशुदा है वह अपने दोस्त से मिलने के लिए आई थी। दोनों एक होटल में रुके थे, वहां शराब पी ली, युवक अपनी बाइक से युवती को छोड़ने जा रहा था लेकिन युवती के ज्यादा नशे में होने के कारण वह बाइक पर ठीक से बैठ नहीं पा रही थी इसलिए युवक ने युवती को फेंक दिया। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती कुछ भी नहीं बता रही है। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि युवती की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।