Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Maharashtra and Karnataka team won gold medal in National Football Tournament in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Maharashtra and Karnataka team won gold medal in National Football Tournament in Agra…#agranews

240

आगरालीक्स…आगरा में महाराष्ट्र और कर्नाटका की टीम ने जीता नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल. 4—1 से महाराष्ट्र तो 7—0 से कर्नाटक की टीम ने जीता फाइनल

सेंट जॉर्जिस स्कूल यूनिट-2 के प्रांगण में चल रहे चार दिवसीय राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीम ने जीता है. बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने 4—1 से नॉर्थ इंडिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता तो वहीं बालिका वर्ग में कर्नाटक की टीम ने 7—0 से नॉर्थ इंडिया को हराकर यह टूर्नामेंट जीता. इस राष्ट्रीय फ़ुटबॉल (अंडर-14 बालक /बालिका वर्ग )टूर्नामेंट का समापन बड़े की शानदार ढंग से किया गया. समापन में प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. अलग-अलग गानों पर छात्र-छात्राओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दी, जिसमें भारतीय संस्कृति की झांकी प्रस्तुत हो रही थी.

इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन Rt. Revd. डॉ. पीपी हबिल (विशप डायसिस आगरा) Rev. अविनाश चंद (सेक्रेटरी डीईबी), Rev. राजीव चंद (एडीटीए), डॉ. एसपी सिंह (प्रधानाचार्य जॉन्स कॉलेज आगरा), पास्टर विन्यमिन दास, मिस पूनम बैनर्जी (प्रधानाचार्य सेंट पॉल चर्च स्कूल सिकंदरा), सीमा सपरू (प्रधानाचार्य हेरिटेज स्कूल कलकत्ता) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति विद्यालय प्रांगण में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया. इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पॉल हबिल ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं.

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों से फुटबॉल खेल का स्तर उच्चतर होता जा रहा है। कई युवा लड़के लड़कियां इस खेल को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है। इस तरह के टूर्नामेंट के होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बालक/बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रशिक्षण की सराहना की।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने फाइनल में पहुंचीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मार कर मैच की शुरुआत की।

टूर्नामेंट के आख़िरी दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें सबसे पहला मैच तीसरे स्थान के लिए अंडर 14 बालिका वर्ग तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। जिसमें महाराष्ट्र 8-0 विजयी बना। दूसरा मैच (बालिका वर्ग) नॉर्थइंडिया और कर्नाटका के मध्य हुआ जिसमें कर्नाटका ने 7-0 से गोल कर इस राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-14 बालिका वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नॉर्थइंडिया ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।

तीसरा मैच (बालक वर्ग) नॉर्थइंडिया और महाराष्ट्र के बीच हुआ जिसमें महाराष्ट्र ने 4-1 गोल करके स्वर्ण पदक प्राप्तकर सेंट जॉर्जिस यूनिट-2 के प्रांगण में अपनी विजय पताका फहरायी है. वहीं दूसरी और नॉर्थ इंडिया ने रजत पदक हासिल किया. प्रतियोगिता के पश्चात विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व मेडल देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया.
विद्यालय प्रांगण में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा दोनों टीमों को स्वर्ण पदक और रजत पदक देकर सम्मानित किया गया. दोनों मैचों के बार पुरस्कार वितरण किया गया।

इस मौक़े पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि अपने विद्यालय सेन्ट जॉर्जिस स्कूल यूनिट-2 की दो छात्राओं अनुष्का और रायना का चयन एसजीएफआई के लिए किया गया है. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पॉल हाबिल द्वारा दिया गया. उन्होंने इस समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना के साथ-साथ सभी आगंतुकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया. राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट में रैफ़री टीम के तहत सतीश चंद्र, दीपक रावत, मिलन छैत्री, गोपाल जोशी, अनीश छैत्री, ओम थापा, सागर थापा और अभिरुचि प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में उपस्थित रहे. सभी टीमों का नेतृत्व विद्यालय के पीटीआई प्रतिभा रावत जैन, संजीव कपूर एवं निशा नेगी के मार्गदर्शन में हुआ. इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में वंदना ओबरॉय, बाबर हसन, सौरभ लाल, कीथ क्लेरेंस, अमित सक्सेना एवं हितेन कुलश्रेष्ठ ने अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम का संचालन माला गुप्ता, सुंगधा शर्मा, आरिफ़ा और रचना राणा के द्वारा किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!