आगरालीक्स..Agra News ; आगरा में पत्नी ने आलू के पराठे नहीं बनाए तो पति ने पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया, अस्पताल में भर्ती। ( Agra News :Man beat wife for not making Allo Paratha in Agra #Agra )
आगरा के बाह के गांव की रहने वाली बेबी के चार बच्चे हैं, पति सोनू आए दिन उससे झगड़ा करता है। रविवार को सोनू घर पर आया और आलू के पराठे बनाने के लिए कहा, बेबी ने पराठे बनाने से मना कर दिया इससे सोनू गुस्से में आ गया।
घर से बाहर निकाल कर पीटा
बेबी के अनुसार, आक्रोशित सोनू उसे घर से बाहर निकाल लाया और रास्ते में उसे डाल कर पीटने लगा। उसे बुरी तरह से पीटा, किसी तरह से बेबी ने अपनी जान बचाई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।