आगरालीक्स ….आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर युवक को दो युवतियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, आरोप लगाए कि युवक उन्हें घूर रहा था।
आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर एक युवक फोन करते हुए फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ रहा था, वहां पहले से दो युवती बैठी थी। युवक जैसे ही युवतियों के पास पहुंचा, युवतियों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। वह युवतियों से बचने के लिए भागा तो युवती भी उसके पीछे भागी और दौड़ा दौड़ा कर पीटा। Man beaten by Women at Hariparwat Foot Over bridge
युवक के फट गए कपड़े
युवतियों ने युवक को इतना पीटा कि उसके कपड़े फट गए, यातायात पुलिस कर्मियों ने युवक को युवतियों से बचाया, युवक और युवतियों को थाने ले गए। युवतियोंं ने आरोप लगाए कि युवक उन्हें घूर रहा था। मगर, युवक और युवतियों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी।