आगरालीक्स …आगरा में आठ फुट गहरे नाले में गिरा युवक, दोस्ते युवक को छोड़कर भागे, मौत।
आगरा के खेरिया मोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को नाले के सहारे खड़े होकर युवक बातें कर रहे थे, नाला करीब आठ फुट गहरा बताया जा रहा है। इसी दौरान एक युवक नाले में गिर गया। तेज आवाज होने पर स्थानीय लोग नाले की तरफ भागे, जबकि युवक के साथी मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

पब्लिक ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया, युवक को बाहर निकाला
युवक के नाले में गिरने पर स्थानीय लोग एकजुट हुए। उन्होंने अपने स्तर से ही रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। एक युवक नाले में उतरा, रस्सी की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
युवक की मौत
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मी युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।