आगरालीक्स..आगरा में रात भर बारिश से हवेली गिरी, पूरा परिवार मलबे में दबा, एक साल की मासूम सहित दो की मौत।

आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव उमरैठा में कई साल पुरानी हवेली है। इसके बगल में ही विनोद का घर है। गुरुवार रात से ही आगरा में रुक रुक कर बारिश हो रही थी। शुक्रवार सुबह हवेली भरभरा कर विनोद के मकान पर गिर गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। हवेली के मलबे में विनोद का पूरा परिवार फंस गया।
विनोद और नातिन की मौत
स्थानीय लोग मलबे में फंसे विनोद के परिजनों को बाहर निकालने में जुट गए। एक के बाद एक लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में विनोद और उनकी एक साल की नातिन तन्वी की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।