आगरालीक्स …आगरा में आपसी विवाद में युवक की हत्या, तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात।

आगरा के टीला नंदराम रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार शाम को जुआ खेल रहे युवकों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि आबिद नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया, आबिद निवासी मंटोला को कई चाकू मारे, उसके सिर में भी चोट लग गई। उसे गंभीर हालत में एसएन में भर्ती करा दिया।
एसएन में मौत के बाद क्षेत्र में तनाव
एसएन में इलाज के दौरान आबिद की मौत हो गई, मौत की जानकारी होने पर स्थानीय लोग एसएन पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है, एसएन में लोगों को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। आबिद का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात है।