आगरालीक्स…. आगरा के युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, कहा दामिनी ने मेरे साथ फ्राड किया है, युवक ने कर ली सुसाइड, वीडियो हो रहे वायरल।

आगरा के टेढ़ी बगिया का रहने वाला मनोज पाठक 15 दिन पहले हैदराबाद में काम करने के लिए गया था। हैदराबाद में वह किराए के मकान में रह रहा था। 11 जून को मनोज पाठक के परिजनों पर हैदराबाद पुलिस का फोन आया, उन्होंने बताया कि मनोज ने सुसाइड कर ली है।
मोबाइल चेक करने पर इंटाग्राम पर मिले कई वीडियो
परिजन हैदराबाद पहुंच गए, वहां उन्होंने मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने मनोज का मोबाइल चेक किया। इसमें मनोज द्वारा इंटाग्राम पर सुसाइड करने से पहले दो वीडियो डाले गए। वीडियो में मनोज कह रहा है कि दामिनी ने मेरे साथ फ्राड किया है, उसके पिता दामिनी की मेरे साथ शादी करने के लिए पैसे मांग रहे थे लेकिन मैं कोई इंतजाम नहीं कर सका। उन्होंने मेरा रिश्ता कैंसिल कर दिया, मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, इसके जिम्मेदार दामिनी के घर वाले हैं। मनोज पाठक के परिजनों ने दामिनी के घर वालों के खिलाफ हैदराबाद में मुकदमा दर्ज कराया है।
कई सालों से साथ रह रहे थे मनोज और दामिनी
मनोज के परिजनों का कहना है कि मनोज और दामिनी कई सालों से साथ रह रहे थे। मनोज द्वारा इंटाग्राम पर डाले गए वीडियो में भी वह यही कह रहा है।
मनोज पर अपहरण का मुकदमा
उधर, मनोज पाठक के खिलाफ दामिनी के घरवालों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मनोज के पिता को पकड़ कर ले गई।