आगरालीक्स…डाॅ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में खेलोत्सव की धूम, एमबीए बीस्ट, बीबीए स्लगर्स, बीसीए फाइटर्स, बीटी राॅकर्स, बीकाॅम वारियर्स, बीएड स्क्वाॅड के बीच रोमांचक मुकाबले
आगरा में डाॅ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के वार्षिक खेलोत्सव चैलेंजर 2022 में प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। फुटबाॅल, वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, शाॅटपुट, जैवलिन, डिस्कश थ्रो, कुश्ती, हाॅकी, लंबी कूद, 100, 500, 1000 मीटर रेस और रस्काकसी के साथ ही विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में जीत की जोर आजमाइश की जा रही है।
गुरूवार को खेल प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हरविंदर सिंह सोढ़ी, विशिष्ट अतिथि डाॅ. बीआर अंबेडकर विवि खेल संघ के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. हरि सिंह, रेलवे और मध्य जोन के पर्व क्रिकेटर सर्वेश भटनागर और डाॅ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। एमबीएस बीस्ट, बीबीए स्लगर्स, बीसीए फाइटर्स, बीटी राॅकर्स, बीकाॅम वारियर्स, बीएड स्क्वाॅड के बीच मुकाबले हुए। सभी टीमों ने अपने अपने झंडों के साथ फ्लैग मार्च किया। गुब्बारे हवा में छोड़ने के साथ ही रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं।
चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि खेलों बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनसे विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। निदेशक डाॅ. अनूप गोयल ने छात्रों की हौसलाफजाई की। कोआॅर्डिनेटर हिमांश आर्या ने बताया कि प्रतियोगिताओं में रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। हैड मीडिया रिलेशंस डाॅ. प्रवल प्रताप सिंह ने बताया कि चैलेंजर 2022 24 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर डाॅ. खालिद हुसैन, विकास चंद शर्मा, संदीप सक्सेना, डाॅ. सुमित गोस्वामी, किशन शर्मा, शिव चैधरी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
