आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता की मौत्, मायके वालों को सूचना दिए बिना कर दिया अंतिम संस्कार. पुलिस ने सुलगी चिता से निकाले हडि्डयां…घर पहुंची तो मिली टूटी चूड़ियां
आगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ससुरालवालों ने बिना मायके वालों को सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इधर पड़ोसियों की सूचना पर मायकेवाले यहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस जब तक पहुंची तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था और चिता सुलग रही थी. पुलिस ने यहां से कुछ हडि्डयां निकालीं हैं. वहीं जब पुलिस घर पहुंची तो टूटी चूड़ियां मिली हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यहां की है घटना
घटना थाना ताजगंज के गांव श्यामो की है. सोमवार को यहां एक विवाहिता 26 साल की काजल की मौत हो गई. काजल का मायका धौलपुर में है. पुलिस ने बताया कि 2018 में काजल की शादी श्यामो गांव में रहने वाले सोमदत्त से हुई थी. दो बेटे हैं. सोमवार सुह काजल की मौत हो गई लेकिन परिजनेां ने बिना मायकेवालों को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इधर पड़ोसियों को सूचना मिली तो वे वहां पहुंचे. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने चिता से निकाली हडि्डयां
सूचना पर पुलिस गांव के श्मशान पहुंची. यहां सुलगती चिता में से कुछ हडि्डयां निकलवाईं. पुलिस जब घर पहुंची तो विवाहिता की टूटी चूड़ियां मिली. पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है. पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस केस न बने इसके कारण अंतिम संसकार कर दिया.