आगरालीक्स…आगरा में एमबीए स्टूडेंट्स ने रॉक एंड रोल पर मचाया धमाल. हर्षित मिस्टर फ्रेशर और श्रष्टि तिवारी बनीं मिस फ्रेशर
सेठ पदम चंद जैन प्रबन्ध संस्थान में शुक्रवार को एमबीए के नवागत छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। हर्षित मिस्टर फ्रेशर, श्रष्टि तिवारी मिस फ्रेशर के साथ ही अभिषेक मिस्टर पर्सनालिटी और तनु को मिस पर्सनालिटी, लवली को आलराउंडर चुना गया। पाठ्यक्रम समन्वयक डा. स्वाती माथुर ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों से कहा कि वह संस्थान से सकारात्मक अनुभव ग्रहण करें तथा अपनी शिक्षा को मेहनत के साथ साकार करें। एमबीए की सीनियर छात्रा प्रिंयका शिवानी व रश्मि ने छात्रों का स्वागत किया।

दीपशिखा, कर्णिका, मानसी, रश्मि ने नगाडे संग ढोल बाजे… और छम्मक छल्लों… गीत पर समूह नृत्य किया। अभिषेक, अभिजीत, कर्णिका व मानसी ने कमरिया धारी कमरिया… राक एण्ड रोल… व इसकी इसकी कौन किसकी… गानों पर डांस कर सभी काम झूमने पर मजबूर कर दिया। कर्णिका, दीपशिक्षा व मानसी ने होली होली गिद्दे नच… और लांग दा लश्कारा.. पर शानदार प्रस्तुत दी। संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत, डा. रूचिरा प्रसाद, डा. सीमा सिंह, डा. जाग्रति असीजा, डा. स्वेता गुप्ता, पुलकित अरोरा, अजय सारस्वत आदि मौजूद रहे।