आगरालीक्स…ताज महोत्सव में लगा आईएमए का मेडिकल कैंप. सीएमओ ने किया उद्घाटन. पहले दिन 33 मरीज देखे गए..
ताज महोत्सव के साथ ही आईएमए का शिल्पग्राम में 10 दिवसीय मेडिकल कैंप का उद्घाटन भी हो गया। कैंप का उद्घाटन सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, प्रो. प्रशांत लवानिया, आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव और सचिव डॉ. पंकज नगाइज, साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. योगेश सिंघल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनूप दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन दांतों और रेस्पिरेट्री मेडिसिन के मरीज देखे गए। 21 दांतों के तो 12 स्वांस रोगियों को यहां प्रशिक्षण दिया गया।

उल्लेखनीय है कि एसएन मेडिकल कॉलेज, सर्जन एसोसिएशन, इंडियन रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग एसोसिएशन, इंडियन ऑब्स एंड गाइनिक सोसायटी, इंडियन मीनोपॉजल सोसाइटी, इंडियन सोसायटी ऑफ एनस्थिसियोलॉजिस्ट, आगरा साइकेट्रिक सोसाइटी, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी, फिजीशियन एसोसिएशन, क्रिटिकल केयर सोसायटी, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ,न्यूरोसर्जिकल सोसायटी, ई.एन.टी. सोसायटी एवं अन्य चिकित्सक संगठनों के सहयोग से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा (आईएमए) द्वारा जन सेवा की अनूठी पहल करते हुए पहली बार शिल्पग्राम में 20 फरवरी से 1 मार्च तक 10 दिवसीय विशाल चिकित्सा एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।