आगरालीक्स ….आगरा में दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी में कॉलेज के प्रिंसिपल के घर चोरों ने बोला धाबा, ज्वैलरी और कैश चोरी कर ले गए।
आगरा के रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज, लोहामंडी के प्रिंसिपल डॉ. अनिल वशिष्ठ सीओडी कॉलोनी शाहगंज में रहते हैं। सोमवार को वे अपनी पत्नी के साथ काम से गए थे, घर पर बाहर से ताला लगा गए। दोपहर में उनके पास पड़ोंसियों का फोन आया उन्होंने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है।
अलमारी से लेकर बेड भी खंगाला
डॉ. अनिल वशिष्ठ घर पर पहुंचे, घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था, अलमारी के ताले टूटे हुए थे। बेड पर सामान पड़ा हुआ था, चोरों ने हर जगह ज्वैलरी और कैश की तलाश की और चोरी कर चले गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से लोग भी हैरान हैं।
20 तोले सोना और कैश चोरी
डॉ. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि घर में करीब 20 तोले सोना रखा हुआ था, चोर ज्वैलरी के साथ 75 हजार कैश भी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।