आगरालीक्स…आगरा में मेडिकल स्टोर पर चल रहा था मरीज का इलाज. छापे में मेडिकल स्टोर पर मिली एक्सपायर दवाएं और यूज्ड इंजेक्शन….मेडिकल स्टोर सील, एक हॉस्पिटल को भी नोटिस…
आगरा के एक मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा था. आज स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने यहां छापा मारा तो देखा मरीज का इलाज चल रहा है. दवाओं को चेक किया गया तो कई दवाएं एक्सपायर मिलीं यही नहीं यहां टीम को यूज्ड इंजेक्शन और सिरिंज भी मिली. टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है. इसके अलावा एक हॉस्पिटल को भी नोटिस जारी किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की यह कार्रवाई कस्बा फतेहाबाद में की गई है. डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष जेन और कस्बा इंचार्ज अनुज फोगाट तथा आशुतोष पुलिस बल के साथ आगरा रोड के अवंती बाई चौकी स्थित संध्या जनसेवार्थ मेडिकल स्टोर पर पहुंचे चेकिंग के दौरान यहां मरीज का उपचार किया जा रहा था. जब रजिस्ट्रेशन मांगा गया तो वह किसी अन्य व्यक्ति का दिखाया गया जो मेडिकल स्टोर पर मौजूद ही नहंी था. इसके अलावा प्रयोग की गई सिरिंज और यूज किए गए इंजेक्शन के साथ सेक्स बर्धक दवाएं, यूज्ड दवाओं के रैपर, बिना साफ किया गया थर्मामीटर, बीपी मापने की मशीन और पल्स रेगुलेटर मिले.
डिप्टी सीएमओ नेमेडिकल स्टोर को सील कर दिया है. इसके बाद टीम ने बाईपास रोड स्थित श्रीकृष्णा हॉस्प्टिल में छापामारा. यहां एक मरीज भर्ती पाया गया जिस पर बिना जांच किए कैल्शियम की ड्रिप चढ़ाई जा रही थी. फायर सेफ्टी उपकरण यहां एक्सपायरी डेट के पाए गए तथा अपर्याप्त स्टाफ मिला. दो महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती मिली लेकिन महिला चिकित्सक नहीं थी. हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और कई मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए.