आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने लिया संकल्प, 30 मिनट फिटनेस को देंगे। ( Agra News : Medical Students of SNMC, Agra give 30 minute for fitness#Agra )
फिट इंडिया सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा एमबीबीएस 2024 बैच के छात्रों को फिटनेस प्रतिज्ञा दिलाई गई। छात्रों ने शारीरिक, फिटनेस गतिविधि में प्रतिदिन 30 मिनट समर्पित करने का संकल्प लिया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं विजेताओं को कप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उप प्राचार्य, डॉ. टीपी सिंह, विभागाध्यक्षों डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, डॉ. कामना सिंह, डॉ. ऋचा गुप्ता और संकाय सदस्यों डॉ. गौरव, डॉ. प्रीति उपस्थित रहे lडॉ. दिव्या श्रीवास्तव, यूजी अकादमिक प्रभारी ने हरेंद्र शर्मा, खेल प्रभारी, डॉ. एकता और डॉ. विनोद आदि मौजूद रहे।