आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में साप्ताहिक बंदी के दिन लगते हैं फड़. व्यापारियों ने पुलिस से इन फड़ों के सत्यापन करने की मांग की. लुहार गली, लोहामंडी और धूलिया गंज को लेकर भी की ये मांग
पुलिस विभाग और व्यापारियों के मध्य हर माह होने वाली व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक वर्तमान डीसीपी सूरज राय के साथ शुरू हुई। बैठक में आगरा की सभी व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी में बाजारों में लगाए जाने वाली दुकानों के सत्यापन आधार कार्ड लेकर किये जाने कीं मांग की. लोहा ऐसोसिएशन के मुकेश अग्रवाल व दिनेश अग्रवाल ने रात्रि में खुलने वाले नो एंट्री का समय बढ़ाने व साप्ताहिक बंदी में कुछ दुकान खुलने की आपत्ति दर्ज करवायी।
लुहार गल्ली वैध गल्ली में गिरासू मकान से गिरे मलबे से जानमाल के जोखिम को व किसी जनहानि की आशंका व्यक्त की गयी। लोहामंडी चौराहे पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई साथ ही सराफा बाजार धूलियागंज में कारखानेदार द्वारा अतिक्रमण कर नाले को पाटे जाने की शिकायत दर्ज करवायी। डीसीपी सूरज राय द्वारा सभी की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में एसीपी नोडल अधिकारी आरके सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह, एसीपी अर्चना सिंह तथा व्यापारियों में आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, मंत्री मुकेश अग्रवाल, संजय अरोरा आदि उपस्थित रहे।