Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Mehndi and Sangeet Competition organized to Maharaja Agrasen Jayanti Festival…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Mehndi and Sangeet Competition organized to Maharaja Agrasen Jayanti Festival…#agranews

151

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू हो चुका है. मंगल गीत गाए जा रहे हैं, हाथों में मेहंदी रचाई जा रही है. अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिए आयोजित की गईं मेहंदी, नृत्य प्रतियोगिता

पंजाब का भंगड़ा और राजस्थान का घूमर। विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को समेटे अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा के मेहंदी उत्सव में भारत की विशेषता अनेकता में एकता नजर आई। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आज अग्रवाल सेवा सदन, सेवला में मेहंदी व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
भारत की कला और संस्कृति को संजोए कार्यक्रम में सभी सदस्याओं का स्वागत महिला इकाई की अध्यक्ष मीनू गोयल ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं तीन वर्गों में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता ने भारत की कला व संस्कृति के परिचय कराया। अनुपयोगी सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्मिता गोयल, सारिका, गायत्री, आशा, सपना, आरती, कल्पना, भारती, रेखा, शीतल, अंजना, संध्या, मधु आदि उपस्थित थीं।

मेहंदी के रंग और उत्सव की उमंग। सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इस वसर पर मुख्य रूप से संगठन के महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका स्मिता गोयल, सहसंयोजिका सोनाली बंसल, कोषाध्यक्ष सारिका सिंघल, आशा गोयल, सपना, आरती, रेखा, रजनी, संध्या, कल्पना, निशा, सविता, लता, सोनम, मधु आदि उपस्थित थीं।

आज होगा रक्तदान शिविर व विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन
महाराजा ग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा 25 सितम्बर को विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन टैगोर बाल निकेतन स्कूल डिफेन्स एस्टेट में प्रातः 8 बजे से व रक्तदान और नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!